Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News: भंवरकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़,...

Indore News: भंवरकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, 200 कार्टून जब्त

Indore News:
Indore News:

Indore News: इंदौर : इंदौर के भंवरकुआं थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह चौहान को गश्त के दौरान मुखबिर से एक जानकारी प्राप्त हुई थी। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, पालदा में स्थित खंडेलवाल कंपाउंड में अवैध रूप से पटाखों का संग्रहण किया गया था। वहां पर, पुलिस को लगभग 200 कार्टून और 80 बोरी पटाखे मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Indore News: दरअसल यह पटाखे मनोज कोठारी नामक व्यक्ति के हैं, जो इंदौर का ही निवासी है। एसीपी ने कहा कि पटाखों के इस अवैध संग्रहण से कभी भी कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती थी और यह जन सामान्य के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। इसलिए, इन सभी पटाखों को जब्त किया गया है। मनोज कोठारी के खिलाफ भंवरकुआं थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here