Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP Chandrashekhar : सांसद चंद्रशेखर पर लगे गंभीर आरोप: इंदौर की रोहिणी...

MP Chandrashekhar : सांसद चंद्रशेखर पर लगे गंभीर आरोप: इंदौर की रोहिणी ने सुसाइड की धमकी दी, कहा – “तेरे नाम पर जहर खाऊंगी”

MP Chandrashekhar
MP Chandrashekhar

MP Chandrashekhar : इंदौर/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली इंदौर की PhD स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रह रही रोहिणी ने न्याय न मिलने से हताश होकर यह कदम उठाने की बात कही है और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और PMO को टैग करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP Chandrashekhar : X पर किए तीन पोस्ट, कहा: ‘आज ही तेरे नाम पर ज़हर खाऊंगी’

MP Chandrashekhar : डॉ. रोहिणी घावरी ने बुधवार दोपहर (समय स्पष्ट नहीं) ‘X’ अकाउंट पर लगभग 4 घंटे के अंतराल में तीन पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए सांसद पर हमला बोला।

MP Chandrashekhar : “मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर ज़हर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया। उन्होंने PM मोदी और PMO को टैग करते हुए लिखा, “मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना।किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा…”दो दिन पहले की एक अन्य पोस्ट में उन्होंने PM मोदी को टैग कर कहा था कि यह उनके कार्यकाल का “सबसे बड़ा कलंक” होगा जब एक वाल्मीकि दलित बेटी न्याय न मिलने पर यूनाइटेड नेशन के मंच से जीवन समाप्त करेगी। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर चंद्रशेखर को बचाने और FIR दर्ज न करने देने का आरोप लगाया।

MP Chandrashekhar : पुलिस ताकतवर लोगों की सुनती है, ऊपर से ऑर्डर नहीं”

MP Chandrashekhar : डॉ. रोहिणी घावरी ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार दिल्ली के कमिश्नर से मुलाकात की और सभी सबूत सौंपे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। “चंद्रशेखर के प्रभाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है… जब भी मैं दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात करती हूं तो वे कहते हैं कि ऊपर से कार्रवाई का कोई ऑर्डर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत परेशान हो चुकी हैं और उनके पास जान देने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है, क्योंकि “हमारे देश में पीड़िता को न्याय के लिए मरना पड़ता है।

MP Chandrashekhar : क्या है पूरा विवाद?

MP Chandrashekhar : डॉ. रोहिणी घावरी ने करीब तीन महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। रोहिणी, जो इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली एक सफाईकर्मी की बेटी हैं, 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। उनकी शिकायत के अनुसार, 2021 से वह और चंद्रशेखर रिलेशनशिप में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताकर और शादी का झांसा देकर उनके साथ भावनात्मक और शारीरिक संबंध बनाए।

 

MP Chandrashekhar : उन्होंने शिकायत में कहा कि 2022 में सच्चाई जानने के बाद जब उन्होंने संबंध खत्म करना चाहा, तो चंद्रशेखर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या की धमकी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने उनके प्रेम, विश्वास और निष्ठा का दुरुपयोग किया, जिससे उन्हें सामाजिक रूप से अपमानित** होना पड़ा और वह अवसाद में चली गईं। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।फिलहाल, इस गंभीर मामले पर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की ओर से कोई हालिया प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि डॉ. रोहिणी घावरी की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here