Bhopal Love Jihaaz Case : चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के घर छिपा था अली खान….

भोपाल। Bhopal Love Jihaaz Case : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी हिंदू प्रेमिका के घर निजामुद्दीन कॉलोनी में छिपा हुआ था।

पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अली खान को पकड़ा। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था।

घटना के बाद से शहर में आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही चार्जशीट दायर करने की तैयारी में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories