Sunday, August 23, 2026
Home Entertainment Yash Toxic Movie Pre Release Event Accident: ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में...

Yash Toxic Movie Pre Release Event Accident: ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा: साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 2 प्रशंसक घायल

[Nishanebaaz News] Yash Toxic Movie Pre Release Event Accident हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार 22 अगस्त को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में फैंस की भारी भीड़ जमा हुई थी। इसी दौरान उत्साहित फैंस साउंड बॉक्स के पोल पर चढ़ गए, जिससे भारी-भरकम साउंड सेटअप अचानक नीचे गिर गया।

Read More : बांग्लादेश में फिर हिंदुओं पर कहर! रंगपुर में एक ही घर से 4 शव मिलने से मचा हड़कंप

मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में टॉक्सिक का हादसा

यह दुर्घटना उस वक्त घटी जब सुपरस्टार यश मंच से फैंस को संबोधित कर रहे थे। साउंड पोल गिरने की वजह से दो छात्र घायल हो गए और एक छात्रा मौके पर ही बेहोश हो गई। हादसा होते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए सुपरस्टार यश ने तुरंत अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और आयोजकों को घायलों की तत्काल मदद करने का निर्देश दिया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More : Fake transfer order case: फर्जी ट्रांसफर आदेश केस में बड़ा अपडेट: जेल जाने से पहले 2 RMA की बिगड़ी तबीयत, 2 और संदिग्ध हिरासत में

टॉक्सिक इवेंट हादसे का वीडियो हुआ वायरल

हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी भीड़ और दुर्घटना के बाद का मंजर दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोग घायल छात्रों को संभालते हुए एम्बुलेंस की ओर ले जाते नजर आ रहे हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read More : Rewa News: बाइक में छिपे सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर संजय गांधी अस्पताल रेफर

26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘टॉक्सिक’

शिवेंद्र कुशवाहा [Nishanebaaz News] Yash Toxic Movie Pre Release Event Accident। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। दुनिया भर में 12,000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here