Donald Trump White House Shooting : व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की साजिश: डिनर के दौरान चलीं गोलियां, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को दबोचा

0
146

Donald Trump White House Shooting : वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर जानलेवा हमले की कोशिश का शिकार होते-होते बचे हैं। शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के सालाना डिनर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक हथियारबंद हमलावर ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में सीक्रेट सर्विस का एक एजेंट घायल हुआ है, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

मेज के पीछे छिप गए मेहमान: चश्मदीदों के अनुसार, डिनर के दौरान अचानक धमाकों जैसी आवाजें आईं, जिसके बाद वहां मौजूद दिग्गज हस्तियां जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गईं। हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसके पास शॉटगन समेत कई घातक हथियार थे। उसने मुख्य स्क्रीनिंग एरिया के पास एक एजेंट पर गोली चलाई, जो गनीमत से एजेंट की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी और उसकी जान बच गई।

‘लोन वुल्फ’ अटैक की आशंका: घटना के बाद ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा, “हमलावर का मुख्य निशाना मैं ही था। यह पहली बार नहीं है जब मुझे और मेरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की गई हो।” ट्रंप ने इसे ‘लोन वुल्फ’ (अकेले दम पर हमला करना) हमला करार दिया है। हालांकि, FBI की आतंकवाद-रोधी इकाई मामले की गहन जांच में जुटी है। इस घटना ने जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया की रैली में उन पर हुए हमले की यादें ताजा कर दी हैं। फिलहाल व्हाइट हाउस की सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here