Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Manpur Knife Attack Incident : महू में ‘रोड रेज’ या सोची-समझी साजिश?...

Manpur Knife Attack Incident : महू में ‘रोड रेज’ या सोची-समझी साजिश? बाइक टकराने के विवाद में चाकूबाजी; दो की मौत, एक गंभीर घायल

0
62

Manpur Knife Attack Incident : महू (मानपुर): मानपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक संदिग्ध घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक अन्य युवक बलराम डावर गंभीर रूप से घायल है। घायल बलराम को इंदौर के गेटवेल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों और घायल के चौंकाने वाले आरोप: अस्पताल में भर्ती घायल बलराम डावर ने आरोप लगाया है कि उनकी बाइक की टक्कर एक स्कूटी और अन्य बाइक सवारों से हुई थी। मामूली विवाद के बाद अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। परिजनों का स्पष्ट दावा है कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि सोची-समझी चाकूबाजी की वारदात है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और घायल के बयानों ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है।

हादसा या हत्या? जांच में उलझी पुलिस: दूसरी ओर, मानपुर पुलिस प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले को एक सड़क दुर्घटना मानकर चल रही है। हालांकि, घायल के संगीन आरोपों और दो मौतों के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह वास्तव में एक सड़क हादसा था या आपसी विवाद में हत्या की वारदात। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here