M.P News : इंदौर से हवाई यात्रा हुई महंगी, किराए में 35% तक उछाल, आम यात्रियों पर असर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव का असर अब भारत की हवाई यात्रा पर भी साफ नजर आने लगा है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल के चलते इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ा है, जहां इंदौर से घरेलू उड़ानों के किराए में 35% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंदौर से उड़ानें हुई महंगी

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, प्रमुख घरेलू रूट्स पर टिकट कीमतों में ₹500 से लेकर ₹4500 तक की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल महीने में इंदौर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट सबसे महंगी हो गई है, जहां किराया ₹12,000 तक पहुंच गया है।

Read more : M.P News : भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, मामले पर केंद्र का बड़ा फैसला

प्रमुख रूट्स पर नया किराया

  • इंदौर-कोलकाता: ₹6,500-7,500 ➝ ₹8,500-12,000
  • इंदौर-दिल्ली: ₹4,500-5,000 ➝ ₹6,500-6,700
  • इंदौर-मुंबई: ₹4,500-5,000 ➝ ₹6,500-6,800
  • इंदौर-चेन्नई: ₹4,900-6,000 ➝ ₹7,500-8,500
  • इंदौर-बेंगलुरु: ₹6,000-6,400 ➝ ₹7,150-9,500
  • इंदौर-हैदराबाद: ₹4,800-5,900 ➝ ₹6,900-7,500

क्यों बढ़ रहे हैं किराए?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ATF महंगा हो गया है। एयरलाइंस के संचालन लागत का बड़ा हिस्सा ईंधन पर निर्भर होता है, इसलिए कंपनियां फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर इसका भार यात्रियों पर डाल रही हैं।

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

अचानक किराए में बढ़ोतरी से यात्रियों को अपने यात्रा बजट में बदलाव करना पड़ रहा है। खासतौर पर बिजनेस ट्रैवल और जरूरी यात्राओं पर जाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति मुश्किल भरी हो गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories