Wednesday, August 26, 2026
Home Entertainment Dhurandhar Box Office : 9 दिन, 400 करोड़ और गिनती जारी…रणवीर सिंह...

Dhurandhar Box Office : 9 दिन, 400 करोड़ और गिनती जारी…रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ाया कदम

dhurandhar
‘धुरंधर’ का तूफान! 9 दिनों में 400 करोड़ पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है और हर गुजरते दिन के साथ इसकी कमाई नई ऊंचाइयों को छूती जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म अब अपने शुरुआती ओपनिंग डे से कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से कलेक्शन कर रही है।

पाकिस्तान के ल्यारी ऑपरेशन की पृष्ठभूमि, दमदार कहानी
‘धुरंधर’ की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी ऑपरेशन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे देशभक्ति, एक्शन और थ्रिल के साथ बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म में दिखाया गया सशक्त नैरेटिव दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब रहा है।फिल्म की कास्ट में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं, जिनकी दमदार एक्टिंग ने फिल्म को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।

Read More : PM Awas : पीएम आवास में सुस्ती पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, सचिवों-रोजगार सहायकों की ली क्लास

अक्षय खन्ना बने फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज
साल 2025 में अक्षय खन्ना लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले फिल्म छावा में औरंगजेब के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अक्षय खन्ना अब ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल में दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रहे हैं।
उनकी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और फिल्म की सफलता में अहम योगदान मानी जा रही है।

9 दिनों में कितनी हुई कमाई? आंकड़े चौंकाने वाले
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन अकेले भारत में 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में 9 दिनों का कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।वहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां अब तक 85 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

Read More : Trishul Construction Case : जमीन खरीदी विवाद में बिल्डर राजेश शर्मा को तगड़ा झटका, HC के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 425 करोड़ पार
अगर वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो 8 दिनों में फिल्म 372.75 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। 9वें दिन के आंकड़े जोड़ने के बाद ‘धुरंधर’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 425.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह 10 दिनों में 500 करोड़ के बेहद करीब पहुंच सकती है।

क्या ‘धुरंधर’ छू पाएगी 1000 करोड़ का आंकड़ा?
शुरुआत में माना जा रहा था कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 500–600 करोड़ तक सीमित रहेगा, लेकिन शानदार वर्ड ऑफ माउथ और मजबूत कंटेंट ने गणित बदल दिया है।अगर यही ट्रेंड अगले हफ्तों तक बरकरार रहता है, तो यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने की प्रबल दावेदार बन सकती है। ऐसे में 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की रेस में ‘धुरंधर’ सबसे आगे नजर आ रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here