Mahakal Aarti Live : आज की श्रृंगार आरती में भक्तिमय हुआ महाकालेश्वर धाम, आप भी करें लाइव दर्शन….

Parivesh

उज्जैन। Mahakal Aarti Live : विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज सुबह की श्रृंगार आरती दिव्य और भव्य रूप में सम्पन्न हो रही है। भोर की बेला में जैसे ही मंदिर के पट खुले, पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

Mahakal Aarti Live : आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। रजत मुकुट, रत्नजड़ित आभूषण, भस्म और ताजे फूलों से सजाए गए महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से आए हजारों श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर भावविभोर हो रहे हैं। ढोल-नगाड़ों, शंख और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर का हर कोना गूंज रहा है।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार आज की श्रृंगार आरती में विशेष फूलों की सजावट की गई है और श्रद्धालु लाइव प्रसारण के माध्यम से भी दर्शन कर पा रहे हैं। भक्त बाबा महाकाल से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *