Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Truck Drivers Protest: NH-30 पर ट्रक ड्राइवरों का चक्काजाम, RTO पर...

Chhattisgarh Truck Drivers Protest: NH-30 पर ट्रक ड्राइवरों का चक्काजाम, RTO पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

Chhattisgarh Truck Drivers Protest
Chhattisgarh Truck Drivers Protest

Chhattisgarh Truck Drivers Protest: बालोद। Nishaanebaz.News. जिले में RTO चेकिंग के विरोध में रविवार को ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। ग्राम मुजालगोंदी के पास ड्राइवरों ने अपने ट्रक सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि चेकिंग के दौरान RTO विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। ड्राइवरों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी ट्रक में लोड सामान की बिल्टी अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य ट्रक ड्राइवर भी मौके पर पहुंच गए और सुबह करीब 9 बजे हाईवे पर वाहन खड़े कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के कारण आम लोगों और दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

ड्राइवरों ने RTO अधिकारी से माफी मांगने और कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि चेकिंग के नाम पर ड्राइवरों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

 

READ MORE: Bilaspur Samdeel Village Ghongha River Accident: स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे बच्चे: घोंघा नदी में डूबे 3 भाई-बहन, पूरे गांव में शोक की लहर

 

Chhattisgarh Truck Drivers Protest: सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ड्राइवरों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे की बातचीत के बाद ड्राइवरों ने SP के नाम ज्ञापन सौंपा और दोपहर करीब 12 बजे चक्काजाम खत्म कर दिया। ड्राइवरों द्वारा लगाए गए आरोपों की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

READ MORE: CG Breaking: वन मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी हादसे का शिकार, 5 घायल, जगदलपुर रेफर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here