M.P News- सिंगरौली: प्रेम के नाम पर महिला से हड़पी 3 एकड़ जमीन, न्याय की गुहार

सिंगरौली: जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम तेलाई की एक महिला ने आरोप लगाया है कि प्यार का झांसा देकर आरोपी शंकर शर्मा ने उसकी लगभग 3 एकड़ जमीन हड़प ली। पीड़िता अभी तक तहसील और जिला कार्यालय के चक्कर काट रही है, लेकिन न्याय नहीं मिल पाया है।

सौदे में हुई धोखाधड़ी

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी 25 डिसमिल भूमि को 25 लाख रुपये में खरीदने का वादा किया। 15 लाख नकद और 10 लाख का चेक उसके बेटे के नाम पर दिया गया, जो बाद में बाउंस हो गया। इसके बाद महिला को पता चला कि आरोपी ने पूरी 3 एकड़ जमीन अपनी पत्नी के नाम करवा ली

Read More : महू में गंदगी के बीच चल रही बेकरी किचन सील, गंदे हालात में बन रहा था केक-समोसा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री आवास योजना की भूमि भी प्रभावित

पीड़िता ने बताया कि जिस भूमि पर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था और निर्माण चल रहा था, उसकी रजिस्ट्री भी आरोपी ने करा ली। बावजूद इसके, जमीन पर आज भी महिला और उसके परिवार का कब्जा है।

शारीरिक शोषण और धमकियां

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पिछले 3 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया, और जब वह अब अपनी जमीन और पैसे मांग रही है, तो आरोपी जीवन खतरे की धमकियां दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसका एक बेटा विकलांग और एक बच्ची मूक-बधिर है, बावजूद उसके इस अन्याय का सामना करना पड़ रहा है।

न्याय की गुहार

पीड़िता लगातार जिला कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रही है। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब तक संज्ञान लेगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कौन से कदम उठाए जाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories