Burhanpur News : भ्रष्टाचार से तंग आकर नेत्रहीन कर्मचारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास…

Parivesh

Burhanpur News : बुरहानपुर। सामाजिक न्याय विभाग में पदस्थ नेत्रहीन कर्मचारियों ने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और नियुक्तियों में अनियमितताओं के खिलाफ आज आत्मदाह का प्रयास किया। कर्मचारियों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते पेट्रोल की बोतल छीनकर उन्हें बचा लिया।

Burhanpur News : जानकारी के मुताबिक, नेत्रहीन कर्मचारी लंबे समय से विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। न्याय न मिलने और प्रशासन की अनदेखी से आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम वीर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच के आदेश दिए।

फिलहाल, कर्मचारियों को शांत कराते हुए अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मामले ने जिले में प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *