रीवा में 9 माह की गर्भवती को उफनते नाले से चारपाई में पार करवाया, सड़क निर्माण पर सवाल

VIKASH KHALKHO

मध्य प्रदेश। रीवा में 9 माह की गर्भवती रश्मि दहिया की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें प्रसव हेतु अस्पताल ले जाना पड़ा। चूंकि सड़क न होने की वजह से एम्बुलेंस नहीं पहुँच सकी, परिजनों ने उन्हें चारपाई में लिटाकर करीब तीन किलोमीटर दूर अस्पताल तक ले जाना पड़ा। रास्ता नाले और कीचड़ से भरा था, जिसके कारण गर्भवती महिला रास्ते भर दर्द और कराहती रही।

Read More : MP NEWS :मछली परिवार पर बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में एक दिन में दर्ज हुईं 7 एफआईआर, बुलडोजर से गिरे अवैध निर्माण

गांव के सरपंच संजय सोधिया ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए 23.50 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि सड़क का निरीक्षण करवाने के लिए विधायक को बुलाने के दौरान 40 हजार रुपए नाश्ते और कार्यक्रम में खर्च किए गए। ऑडियो में यह भी स्पष्ट हुआ कि यह खर्च सड़क निर्माण के बजाय विधायक के स्वागत पर हुआ।

Read More : MP NEWS :मछली परिवार पर बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में एक दिन में दर्ज हुईं 7 एफआईआर, बुलडोजर से गिरे अवैध निर्माण

स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि खराब रास्ते गर्भवती और अन्य ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बनते हैं। पूरे मामले में कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *