MP NEWS :मछली परिवार पर बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में एक दिन में दर्ज हुईं 7 एफआईआर, बुलडोजर से गिरे अवैध निर्माण

MP NEWS :भोपाल :सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने के मामले में मछली परिवार पर बड़ा एक्शन हुआ है। बिलखिरिया थाना पुलिस ने एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई करते हुए 7 एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में दर्जनों आरोपियों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र की गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

MP NEWS : पुलिस जांच में सामने आया कि करोड़ों की सरकारी जमीन को निजी बताने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उस पर बिजली के मीटर भी लगवा लिए गए। मामले में मछली परिवार का कनेक्शन जुड़ने की बात सामने आई है।

MP NEWS : जांच में यह भी पता चला कि सोहेल मछली के ड्राइवर राकेश यादव और राजेंद्र साहू के नाम पर 2500 स्क्वायर फीट में दो मंजिला इमारत का रजिस्ट्री कराई गई थी। इन 7 एफआईआर में से 2 ऐसे मामले हैं जहां पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण गिराया — जिनमें से एक मदरसा और दूसरा दो मंजिला निर्माण शामिल है।

MP NEWS : बिजली विभाग, एसडीएम और तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर सभी एफआईआर दर्ज की गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की भूमिका और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories