MP News : “हिंदू मस्जिद नहीं जाता, तो मुस्लिम गरबे में क्यों?” – विधायक शर्मा का कांग्रेस पर वार

0
94

भोपाल। गरबा पंडालों में जिहादियों की रोक को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा ने कहा कि “मुस्लिम गरबे में क्यों आएंगे? क्या आयोजकों ने उन्हें बुलाया है? जैसे हिंदू मस्जिद नहीं जाते, वैसे ही गरबे में मुस्लिमों का आना उचित नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर मुस्लिम गरबे में शामिल होना चाहते हैं तो पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म अपनाकर माता रानी की आराधना करें, उनका स्वागत है। शर्मा ने साफ कहा कि गरबा माँ दुर्गा जी की उपासना का केंद्र है, इसे किसी तरह का मनोरंजन समझना गलत है।

विधायक ने बहन-बेटियों की सुरक्षा पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि आयोजक, हिंदू समाज और हिंदू संगठन स्वतंत्र हैं कि अपराधियों का “बेहतर इलाज” करें। साथ ही पुलिस को भी कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भोपाल में लव जिहाद और ड्रग जिहाद को रोकने के लिए हिंदू समाज का जागरूक होना सकारात्मक संकेत है।

Share The News
Previous articleMP News : भोपाल में अजीबोगरीब मामला – कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई ने तोड़ दी शादी!
Next articleMP News : गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चीतल के शिकारियों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here