Bhopal Nakli Ghee: भोपाल नकली घी मामला राजधानी में चर्चा का विषय बना हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की आशंका के चलते बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12.66 लाख रुपये का संदिग्ध घी जब्त किया है। अधिकारियों के अनुसार यह घी बाजार में पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया। अब इसके नमूनों की जांच प्रयोगशाला में कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




