Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, देखें...

Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल…

0
190
Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

Sarkari Naukari : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाईकोर्ट ने ग्रुप-डी श्रेणी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 8वीं पास रखी गई है, जिससे कम पढ़े-लिखे युवाओं को भी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Sarkari Naukari : कुल 34 पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सफाई कर्मचारी, माली, चौकीदार, ड्राइवर, कुक, पंप अटेंडेंट, पेंट्री स्टाफ, इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर जैसे कुल 34 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन?
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा। कुछ पदों पर स्किल टेस्ट/कौशल परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ भरकर “रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पिन – 495220” के पते पर 23 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑफलाइन ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, डाक या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here