PM Internship Yojana 2025 : पढ़ाई के बाद सीधे करियर में उड़ान का शानदार मौका, देखें पूरी डिटेल….

Parivesh
PM Internship Yojana 2025

PM Internship Yojana 2025 : नई दिल्ली। देश में बेरोजगारी की चुनौती से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025” की शुरुआत की है। यह योजना 10वीं, 12वीं, ITI, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और स्नातक कर चुके युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देगी, जिससे वे प्रोफेशनल स्किल्स के साथ रोजगार के लिए तैयार हो सकें।

PM Internship Yojana 2025 : स्किल्स, स्टाइपेंड और जॉब का कॉम्बिनेशन
योजना के तहत चयनित युवाओं को टॉप प्राइवेट कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही ₹5000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इंटर्नशिप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को स्थायी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।

PM Internship Yojana 2025

21-24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास न्यूनतम 10वीं पास का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को pminternship.mca.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फॉर्म भरने के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक डिटेल्स और संपर्क जानकारी अपलोड करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू या स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा।

करियर की मजबूत शुरुआत का मंच
“विकसित भारत अभियान” के तहत शुरू की गई यह योजना न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं को इंडस्ट्री के हिसाब से जरूरी स्किल्स भी प्रदान करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को करियर की सही दिशा और व्यावहारिक अनुभव दोनों मिले, ताकि वे जॉब मार्केट में आत्मविश्वास के साथ कदम रख सकें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *