MP NEWS: इंदौर जीआरपी की ताबड़तोड़ कार्रवाई: लाखों के जेवरों से भरे बैग बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार, यात्रियों को लौटाया सामान

MP NEWS, इंदौर : Indore जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने लाखों रुपए के जेवरों से भरे बैग बरामद किए हैं, वहीं मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रयागराज एक्सप्रेस में छूटा लाखों का बैग सुरक्षित बरामद

MP NEWS:पहले मामले में प्रयागराज एक्सप्रेस के एस-2 कोच में यात्री के दो बैग छूट जाने की सूचना जीआरपी को मिली थी। सूचना मिलते ही महू चौकी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बैग सुरक्षित बरामद कर लिए।

MP NEWS:बैग में करीब 57 ग्राम सोने के जेवर, 9 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान रखा था। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 8 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। सत्यापन के बाद पूरा सामान फरियादी मुकेश कुमार प्रजापत को सौंप दिया गया। यात्री ने जीआरपी की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

रेलवे स्टेशन से चोरी गया ट्रॉली बैग 24 घंटे में बरामद

MP NEWS:दूसरे मामले में इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने पहुंचे अनिल जायसवाल का ट्रॉली बैग चोरी हो गया था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 2 लाख 82 हजार रुपए का सामान रखा था।

READ MORE: MP NEWS: इंदौर में स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर उत्साह, भीषण गर्मी के बीच अधिवक्ताओं में भारी मतदान

MP NEWS:जीआरपी थाना प्रभारी Rashmi Patidar के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी मदन बामनिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया गया।

मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

MP NEWS:एक अन्य कार्रवाई में पंचवेली एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी दीपक अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया है। चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई जा रही है।

MP NEWS:पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

READ MORE: indore-census-workers-honoured:इंदौर में समय से पहले पूरा हुआ जनगणना कार्य, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला सम्मान

रेलवे यात्रियों में बढ़ा भरोसा

MP NEWS:लगातार सफल कार्रवाई के बाद रेलवे यात्रियों ने जीआरपी की सक्रियता और सतर्कता की सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories