भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला…..

Parivesh

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी साफ़ दिखने लगा है। देशभर में सुरक्षा की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का बड़ा और सख्त फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मिली सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है। देश के कई शहरों में हाई अलर्ट के हालात हैं, और मौजूदा हालात में बड़े स्तर पर खेल आयोजन कराना संभव नहीं है।

इससे पहले कई फ्रेंचाइज़ी और विदेशी खिलाड़ी भी मौजूदा हालात को लेकर चिंता जता चुके थे। कुछ टीमों ने तो अभ्यास सत्र भी स्थगित कर दिए थे। IPL के स्थगन की खबर से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को झटका लगा है, लेकिन BCCI ने इसे “राष्ट्रहित में लिया गया निर्णय” बताया है।

BCCI की ओर से कहा गया है कि हालात सामान्य होते ही लीग के पुनर्निर्धारण की घोषणा की जाएगी। तब तक के लिए सभी खिलाड़ियों और टीमों को सतर्क रहने और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *