Friday, May 15, 2026
32.1 C
Raipur

टॉप पोल वॉल्टर देव कुमार मीणा के साथ रेलवे की बदसलूकी, मेडल दिखाने के बाद भी जुर्माना भरने को मजबूर हुए नेशनल रिकॉर्ड होल्डर

भोपाल : भारत के शीर्ष पोल वॉल्टर और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी देव कुमार मीणा के साथ रेलवे स्टाफ द्वारा की गई बदसलूकी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। यह घटना न सिर्फ एक होनहार खिलाड़ी के सम्मान से जुड़ी है, बल्कि देश में खिलाड़ियों के साथ होने वाले व्यवहार पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

घटना 17 जनवरी की है, जब महाराष्ट्र के पनवेल रेलवे स्टेशन पर देव मीणा और उनके साथी एथलीट कुलदीप यादव को ट्रेन से उतार दिया गया। वजह सिर्फ इतनी थी कि वे अपने साथ पोल वॉल्ट का खेल उपकरण (पोल) ले जा रहे थे। रेलवे के टीटीई और स्टेशन स्टाफ ने इस उपकरण को ‘स्टील पाइप’ बताकर असुरक्षित सामान मान लिया।

मेडल और रिकॉर्ड दिखाने के बाद भी नहीं मानी बात

देव कुमार मीणा, जो मध्य प्रदेश के देवास जिले की खातेगांव तहसील के सिल्फोड़खेड़ा गांव के रहने वाले हैं, ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महाराष्ट्र से भोपाल लौट रहे थे। ट्रेन बदलते समय जब स्टाफ की नजर उनके खेल उपकरण पर पड़ी, तो उन्हें ट्रेन से उतार दिया गया।

खिलाड़ियों ने अपने मेडल, पहचान पत्र और राष्ट्रीय रिकॉर्ड का हवाला देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन रेलवे स्टाफ ने उनकी एक न सुनी। करीब 5 घंटे तक दोनों खिलाड़ियों को स्टेशन पर रोके रखा गया।

Read More : Sai Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति‌ पर लगी मुहर, प्रबंध संस्थान को लीज पर दी जाएगी 40 एकड़ जमीन… जानिए अन्य फैसले

1865 रुपये जुर्माना भरने के बाद मिली यात्रा की अनुमति

आखिरकार मजबूरी में देव मीणा और कुलदीप यादव को 1865 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। इसके बाद उन्हें दूसरी ट्रेन से पोल वॉल्ट उपकरण ले जाने की अनुमति मिली, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में वे अपनी मूल ट्रेन से चूक गए और अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा।

देव मीणा ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में वे कहते नजर आए कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो जूनियर एथलीटों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खेल जगत में नाराज़गी, रेलवे नियमों पर उठे सवाल

घटना के सामने आने के बाद कई पूर्व खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमियों ने रेलवे की नीतियों पर सवाल उठाए हैं, खासकर खेल उपकरणों के परिवहन से जुड़े नियमों को लेकर।मध्य प्रदेश खेल विभाग ने भी रेलवे को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण

गौरतलब है कि देव कुमार मीणा ने हाल ही में 5.40 मीटर का पोल वॉल्ट कर अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया है। ऐसे खिलाड़ी के साथ हुआ यह व्यवहार न सिर्फ दुखद है, बल्कि देश के खेल विकास और खिलाड़ियों के सम्मान पर भी सवाल खड़े करता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

welcome-to-the-jungle-teaser:अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द...

विदिशा में मकान तोड़ने और लूट के आरोप पर गरमाई सियासत, शिवसेना ने उठाया CBI जांच की मांग

mp news-vidisha-shivsena-cbi-demand:विदिशा में मकान तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले...

Related Articles

Popular Categories