CCPL Season 3: CCPL फाइनल में भारी हंगामा: चीयर लीडर्स पर भद्दे कमेंट्स और दर्शकों के बीच जमकर चले लात-मुक्के

0
122
CCPL Season 3: Major ruckus at the CCPL final
CCPL Season 3: Major ruckus at the CCPL final

CCPL Season 3: रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान दर्शकों की बदसलूकी और हुड़दंग की वजह से माहौल काफी खराब हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुरक्षा के लिहाज से चीयर लीडर्स को मैदान से बाहर भेजना पड़ा।

CCPL Season 3: दरअसल, CCPL मैनेजमेंट ने इस लोकल टूर्नामेंट को बढ़ावा देने और आम लोगों को लाइव मैच का अनुभव देने के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखी थी। लेकिन मैदान के दर्शक दीर्घा (ऑडियंस गैलरी) में प्राइवेट गार्ड्स तैनात नहीं थे, जिसका फायदा हुड़दंगियों ने उठाया।

CCPL Season 3: चीयर लीडर्स जिस तरफ खड़ी होकर टीम का हौसला बढ़ा रही थीं, वहां मौजूद कुछ दर्शक लगातार उन पर भद्दे कमेंट्स और गालियां दे रहे थे। कुछ लोगों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर घुसने की कोशिश की और उन पर पानी की खाली बोतलें भी फेंकी। सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां भी लगाई गईं, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आयोजकों को लड़कियों को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

CCPL Season 3: इसी बीच दर्शकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और मुक्केबाजी में बदल गया। वहां कोई गार्ड न होने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। दरअसल, मैच की कवरेज कर रही मीडिया टीम के सामने बेमेतरा से आए एक शराबी युवक ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया था, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लड़कों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में मीडिया टीम के सदस्यों ने ही बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

CCPL Season 3: हालांकि, इन अप्रिय घटनाओं के अलावा बाकी दर्शकों ने मैच का पूरा आनंद लिया। इस बार के फाइनल में पिछले सीजन से ज्यादा भीड़ थी। मैदान में लाइव छत्तीसगढ़ी कमेंट्री के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी गाने भी बजाए जा रहे थे, जिस पर दर्शक जमकर झूमते और थिरकते नजर आए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here