MP NEWS : जैन संत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, फरार आरोपी पर पुलिस इनाम किया घोषित…

Parivesh
MP NEWS

MP NEWS : तिलक नगर। सोशल मीडिया पर जैन समाज के एक प्रतिष्ठित संत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राजीव जैन ने 8 सितंबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

MP NEWS : शिकायत में बताया गया कि अरविंद जैन, तिलक नगर निवासी, ने फेसबुक पर संत और धर्मगुरुओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे संपूर्ण जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह घर पर भी अक्सर दुर्व्यवहार करता है। इसी कारण उसने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। परिवार ने समाज से सार्वजनिक माफी भी मांगी थी, लेकिन आरोपी घर छोड़कर मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोढ़ा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है। यदि कोई नागरिक या परिजन उसकी जानकारी पुलिस को देता है, तो शासन द्वारा उपयुक्त पुरस्कार भी दिया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आरोपी द्वारा की गई टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट पुलिस के पास सबूत के तौर पर मौजूद हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *