Indore News : हरतालिका तीज पर राजबाड़ा पर दिखा अनोखा नजारा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन,झूमी महिलाएं

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : हरतालिका तीज पर इंदौर में जगह-जगह सामूहिक पूजन और भजन-संगीत के आयोजन हुए। अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं और मनपसंद जीवनसाथी के लिए व्रत रखने वाली युवतियां सोमवार रात इंदौर के राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में पहुंचीं।यही नहीं इस कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए,उन्हें शानदार भजन गाकर समा बांध दिया,उनके भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी,इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं पर फूल भी बरसाए…

Indore News : एक्सटेंशन-शॉट्स,गाते हुए,छोटे-छोटे भजन लगाना है…

Indore News : देर रात तक महिलाएं भजनों पर झूमती रहीं।दरअसल हरतालिका तीज के मौके पर मनपसंद जीवनसाथी के लिए युवतियों ने रात्रि जागरण कर 24 घंटे निर्जला व्रत किया। साथ ही शिव-पार्वती का पूजन किया।वही विवाहित महिलाओं ने भी भगवान् शिव और पार्वती की पूजा करते हुए पति की लम्बी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना की,इस दौरान मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *