Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Dabra News : रक्षाबंधन के बाद कचरे का उपहार!, स्कूल के बाहर...

Dabra News : रक्षाबंधन के बाद कचरे का उपहार!, स्कूल के बाहर गंदगी का साम्राज्य, बच्चों की सेहत खतरे में

0
200
Dabra News
Dabra News

Dabra News : डबरा /संदीप शर्मा : डबरा। रक्षाबंधन का उत्सव बीतते ही शहर की असली तस्वीर उजागर हो गई। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और कई सड़कों पर कचरे के पहाड़ खड़े हो गए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि एक कॉन्वेंट स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने गंदगी का अंबार जमा है।

Dabra News : सड़ी-गली पॉलिथिन, खाने-पीने के अवशेष और प्लास्टिक के ढेर से बदबू फैल रही है। मच्छरों और मक्खियों का जमावड़ा बीमारियों को न्योता दे रहा है। रोज़ाना सैकड़ों स्कूली बच्चों का यहां से आना-जाना होता है, जिससे उनकी सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here