Burhanpur News : बुरहानपुर सांसद कार्यालय में वाल्मीकि समाज का छड़ी पूजन, भजनों व महाप्रसादी के साथ मनाया गया धार्मिक आयोजन

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर में सांसद कार्यालय पर हुआ वाल्मीकि समाज का छड़ी पूजन का कार्यक्रम ,इस अवसर पर समाजजनों ने दी भजनों की शानदार प्रस्तुति ,जनप्रतिनिधियों द्वारा पहली बार की गई पहल के लिये समाजजनों ने सांसद का माना आभार

Burhanpur News : बुरहानपुर में वाल्मीकि समाज के इष्ट देव श्री जाहरवीर गोगा देव जी महाराज की छड़ी धर्म ध्वज (निशान) की पूजा-अर्चना का धार्मिक आयोजन बुरहानपुर सांसद कार्यालय पर हुआ। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, सहित जनप्रतिनिधियों ने छड़ियों का पूजन किया। सांसद कार्यालय में छड़ियों के पूजन, भजन व महाप्रसादी धार्मिक आयोजन में शहर के वाल्मीकी समाज के समाजजन (उस्ताद) बड़ी संख्या में श्री गोगा देव जी की छड़ी धर्म ध्वज निशान लेकर पहुंचे,13 छड़ियो को लेकर समाजजन पहुंचे जिसमें नेपानगर से भी एक छड़ी या पूजन हेतु लाई गई.

Burhanpur News :छड़ियों के आने की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। समाज के युवाओं ने डेढ़ से दो क्विंटल से भी ज्यादा वजनी छड़ियों को उठाकर भक्ति का प्रदर्शन किया,इस दौरान लोगों ने छ़ड़ियों के दर्शन और पूजन किए। सांसद कार्यालय पर समाजजनों द्वारा भक्तिभाव भजनों की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात आयोजित महाप्रसादी का सभी ने पुण्य लाभ लिया।

Burhanpur News :उल्लेखनीय हैं कि गोगा नवमी उत्सव सवा महिने पहले ही शुरू हो जाता है। छड़ियों की स्थापना के साथ सवा महीने तक समाजजन इनका पूजन करते है। इस दौरान भजनऔर अन्य कार्यक्रम होते है। सांसद श्री पाटील ने कहा कि वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगा देव जी महाराज सामाजिक समरसता की मिसाल हैं। सभी समाजजनों को गोगा नवमी उत्सव की शुभकामनाएं देता हूं। शौर्य की प्रतिमूर्ति श्री गोगा देव जी महाराज का संपूर्ण जीवन सेवा की मिसाल रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *