MP Sehore News : मानवता शर्मसार : दो युवकों को पीटा, लड़कियों के कपड़े पहनाए, गोबर खिलाया, वीडियो वायरल

0
295
MP Sehore News
MP Sehore News

सीहोर। MP Sehore News : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम बुगली वाली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने दो युवकों को न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उन्हें लड़कियों के कपड़े पहनाकर, गोबर खिलाकर और बाल काटकर अपमानित किया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे अमानवीय कृत्य का वीडियो खुद ग्रामीणों ने बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

MP Sehore News : सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवक रायसेन जिले के रहने वाले हैं और गांव में किसी संदिग्ध गतिविधि के शक में पकड़े गए थे। लेकिन शक के आधार पर भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया।

घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों युवकों को घेरकर पीटा जा रहा है, उनके शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान हैं और उन्हें जबरन लड़कियों के कपड़े पहनाए गए हैं। इसके अलावा गोबर खिलाने जैसे घिनौने काम किए गए, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक हैं।

बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल ग्रामीण बेलदार समाज से हैं। इस वीभत्स कृत्य के बावजूद अब तक न कोई पुलिस मामला दर्ज हुआ है और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी का बयान सामने आया है।

इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। सवाल उठता है कि क्या मध्यप्रदेश में भीड़ को अब कानून हाथ में लेने की खुली छूट मिल गई है? क्या इंसाफ केवल कैमरे पर अपमान करने और वायरल करने तक सीमित रह गया है?

MP Sehore News
MP Sehore News

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here