Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Mauganj News : नईगढ़ी में दर्दनाक हादसा, रक्षाबंधन पर मौसी के घर...

Mauganj News : नईगढ़ी में दर्दनाक हादसा, रक्षाबंधन पर मौसी के घर आए 15 वर्षीय किशोर की पनिगमा नदी में डूबने से मौत, 4 घंटे बाद भी लापता, आपदा प्रबंधन टीम नदारद

0
90
Mauganj News
Mauganj News

Mauganj News : अभय मिश्रा /मऊगंज : मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के पनिगमा गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ … मौसी के घर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आया 15 वर्षीय किशोर अकास साकेत नदी में डूब गया। 4 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। और हैरानी की बात यह कि अब तक आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

Mauganj News : घटना पनिगमा गांव की है, जहां अकास साकेत नाम का 15 वर्षीय किशोर अपनी मौसी के घर रक्षाबंधन मनाने आया था। रविवार दोपहर, मौसी के बेटे के साथ वह नहाने के लिए पनिगमा नदी गया। लेकिन तेज बहाव और गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वह पानी में डूब गया।ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे के 4 घंटे बाद भी आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

Mauganj News : जैसे ही इस घटना की जानकारी अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी को मिली, वे मौके पर पहुंचे और अपने साथियों के साथ खुद नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की।फिलहाल ग्रामीण और मंच के कार्यकर्ता किशोर को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि एडिशनल एसपी मऊगंज विक्रम सिंह ने आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क में होने की बात कही है। लेकिन सवाल यह है कि देर से पहुंचने वाली मदद… कहीं मासूम की जिंदगी की आखिरी उम्मीद तो नहीं छीन लेगी?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here