Narsinghgarh News : सीसी रोड के धीमे कार्य पर विधायक का अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com

Narsinghgarh News : संवाददाता – सुरेश नागर/नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ शहर में 4 करोड़ रुपये की लागत से ब्यावरा बाईपास से सागपुर बाईपास तक डिवाइडर युक्त सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार को लेकर आम जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। इसी विषय को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में विधायक मोहन शर्मा की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, नगर पालिका के अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति पर नाराज़गी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई।

विधायक मोहन शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “शहर में अधूरे पड़े कार्यों के कारण आमजन को रोजाना आवागमन में समस्या हो रही है। जगह-जगह खुदाई के बाद छोड़ दिए गए हिस्से दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे में कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाना आवश्यक है।” उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *