Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Murder Case : वो मंगलसूत्र जिसने मेघालय पुलिस को दिया क्लू...

Raja Murder Case : वो मंगलसूत्र जिसने मेघालय पुलिस को दिया क्लू सोनम ही है कातिल…

Raja Murder Case : वो मंगलसूत्र जिसने मेघालय पुलिस को दिया क्लू सोनम ही है कातिल...
Raja Murder Case : वो मंगलसूत्र जिसने मेघालय पुलिस को दिया क्लू सोनम ही है कातिल...

इंदौर/मेघालय। Raja Murder Case : जिस हाथों से वरमाला पहनाई थी, उन्हीं हाथों से पति की सांसें छीन लीं। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी मेघालय पुलिस ने उस “मंगलसूत्र” से सुलझाई, जिसे शादी के स्टेज पर बड़ी हसरतों से राजा ने पहनाया था

Raja Murder Case : राजा की हत्या के बाद सोनम ने उसका मोबाइल, घड़ी और मंगलसूत्र एक पैकेट में रख होटल स्टाफ को थमा दिया। यही मंगलसूत्र बाद में पुलिस के लिए अहम सुराग बना।

राजा की हत्या का शक अब सोनम पर गहराता जा रहा है। CCTV फुटेज में सोनम हत्या की रात होटल स्टाफ को पैकेट सौंपते नजर आई, लेकिन वापस कमरे में नहीं लौटी। पुलिस ने इसे ही हत्या के बाद की सबसे अहम गतिविधि बताया है।

क्या था हत्या का मकसद?

सूत्रों के अनुसार सोनम का व्यवहार शुरू से संदेहास्पद था। शादी के तुरंत बाद राजा का व्यवहार नियंत्रण में लेने की कोशिश, गहनों की डिमांड और बार-बार झगड़े इस ओर इशारा करते हैं कि यह हत्या सुनियोजित थी।

राजा की तेरहवीं के दिन वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम बेहद भावुक अभिनय कर रही है, लेकिन पुलिस अब इन आंसुओं को नकली मान रही है।

क्या बोले अफसर?

मेघालय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि “हमें घटना से जुड़े भौतिक सबूत मिल चुके हैं, सोनम से पूछताछ के बाद पूरा सच सामने लाया जाएगा। मंगलसूत्र और CCTV सबसे पुख्ता गवाह हैं।”

अंत में…

जिस रिश्ते की शुरुआत सिंदूर और मंगलसूत्र से हुई, वो खत्म हुई खून और साजिश से। “सात जन्मों” का वादा 12 दिनों में ही टूट गया। राजा को वरमाला नहीं, शायद मौत की माला पहनाई गई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here