Bhind News : भिंड में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का कलेक्टर बंगले के सामने धरना, अपनी ही सरकार के अफसरों पर साधा निशाना

Sanjay Sahu
Bhind News

Bhind News : भिंड: जिले में खाद की किल्लत और किसानों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक आज कलेक्टर बंगले के सामने धरने पर बैठ गए और जिलाधीश के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई।

Bhind News : विधायक कुशवाह ने कहा, “कलेक्टर को यह बंगला खाली कर देना चाहिए और जिले से चले जाना चाहिए।” उन्होंने किसानों के साथ मिलकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Bhind News : धरना स्थल सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित अफसर कॉलोनी में है, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विधायक का यह विरोध प्रदर्शन खास इसलिए भी है क्योंकि वे सत्ताधारी भाजपा से ही विधायक हैं और अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। किसानों की मांगों के समर्थन में विधायक का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल मौके पर हालात शांत हैं, लेकिन तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *