HomeChhattisgarhCM Vishnudev Sai meets PM Modi : रायपुर में CM विष्णुदेव साय,...

CM Vishnudev Sai meets PM Modi : रायपुर में CM विष्णुदेव साय, परिवार संग मिले PM मोदी से, कहा- अविस्मरणीय पल

Date:

Related stories

रायपुर : रायपुर से एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पूरे परिवार के साथ रविवार (30 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम साय के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय, पुत्र और पुत्री भी मौजूद रहे।इस मुलाकात को मुख्यमंत्री ने “जीवनभर याद रहने वाला प्रेरक क्षण” बताया।

व्यक्त किया पीएम मोदी के प्रति आभार
मुलाकात के बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट लिखते हुए कहा—“सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्.”साथ ही उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से परिवारजनों का हालचाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बातचीत की और आशीर्वाद दिया, वह अविस्मरणीय अनुभव है।

सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनके परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ पीएम मोदी के सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला।उन्होंने इसे “भावुक और गौरवान्वित क्षण” बताते हुए पीएम मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

PM मोदी DGP–IGP कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रायपुर में तीन दिवसीय DGP–IGP कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसका रविवार को अंतिम दिन था।इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर से आए DGPs, IGPs, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, विशेषकर महिलाओं से जुड़े मामलों पर संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर दिया।

अधिकारियों को किया सम्मानित 
कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने विशिष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।इसके बाद उन्होंने डेलीगेट्स, इनवाइटीज और अवार्डीस से मुलाकात भी की।आगे प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय और नवोदय विद्यालय के छात्रों से नवा रायपुर के M-1 निवास में मिलेंगे।इस दौरान वे बच्चों से उनकी पढ़ाई, करियर और भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे, जिसके बाद वे नई दिल्ली रवाना होंगे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here