Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Korba News: समाधान शिविर में ACB का बड़ा एक्शन, 40 हजार रिश्वत...

Korba News: समाधान शिविर में ACB का बड़ा एक्शन, 40 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Korba New
Korba New

Korba News: कोरबा: कोरबा जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB की टीम ने सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा।

Korba News: जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से काम कराने के बदले 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर ACB की टीम ने जाल बिछाया और समाधान शिविर के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।

Korba News: बताया जा रहा है कि बिलासपुर ACB के DSP अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने अचानक शिविर में दबिश दी और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद शिविर में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Korba News: वहीं रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसील कार्यालय में भी ACB ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई की। यहां किसान भानुप्रताप पटेल से खसरा के बी-1 में त्रुटि सुधार करने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी तुलाराम पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Korba News: बताया जा रहा है कि आरोपी तुलाराम पटेल शिक्षक पद पर कार्यरत है और छाल तहसील में लिपिक के रूप में अटैच था। ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here