Operation Prahar: रीवा में ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत बड़ी सफलता: महिला समेत चार नशा तस्कर गिरफ्तार, 900 से अधिक प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

VIKASH KHALKHO

Operation Prahar: रीवा। नशे के काले कारोबार के खिलाफ रीवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। चोरहटा और बिछिया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए एक महिला तस्कर सहित उसके तीन अन्य साथियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की 900 से अधिक शिशियां बरामद की हैं, जिनकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से की गई शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस इस अवैध धंधे से जुड़े एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट को बेनकाब करने के बेहद करीब पहुंच गई है।

प्रशिक्षषु आईपीएस के नेतृत्व में बनी संयुक्त टीम

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉक्टर गुरकरण सिंह ने बताया कि बिछिया थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल को मुखबिर के जरिए एक पुख्ता इनपुट मिला था कि शहर में नशीली कफ सिरप की एक बहुत बड़ी खेप उतारी जाने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में अलग-अलग थानों के चुनिंदा बल को मिलाकर एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया।

सर्विलांस की मदद से दबोचे गए आरोपी

पुलिस की संयुक्त टीम ने आधुनिक सर्विलांस और तकनीकी इनपुट का बेहतरीन उपयोग करते हुए तस्करों के मूवमेंट को ट्रैक किया। जैसे ही तस्करों ने कफ सिरप की खेप को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य महिला तस्कर और उसके तीन मददगारों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पकड़े गए आरोपी महज मोहरे हैं और मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। आगामी दिनों में इस रैकेट से जुड़े कई और सफेदपोश चेहरों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

नशे के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत यह एक बड़ी सफलता है। प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन काम करते हुए 900 से अधिक नशीली सिरप जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों से मिली लीड के आधार पर हम इस पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सिंडिकेट को ध्वस्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

— डॉक्टर गुरकरण सिंह, पुलिस अधीक्षक (एसपी), रीवा

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *