रायपुर में EOW की बड़ी कार्रवाई, डेवलपर ऑफिस में छापेमारी…

Parivesh

रायपुर। भारतमाला परियोजना के भूमि घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा स्थित दशमिश डेवलपर के कार्यालय में छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक, यह वही कार्यालय है जहां भूमि सौदों की डीलिंग होती थी। EOW की टीम ने कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, जिससे कई अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस मामले में पहले ही कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शशिकांत कुर्रे, जो उस समय तहसीलदार थे, इस पूरे प्रकरण के दौरान पद पर मौजूद थे, जिससे जांच की दिशा और तेज हो गई है।

EOW की यह दबिश घोटाले से जुड़े संपत्ति दस्तावेज, नक्शे और लेन-देन संबंधी कागजात खंगालने को लेकर मानी जा रही है अहम कड़ी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *