CG News : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, फरसगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

फरसगांव/रामकुमार भारद्वाज – महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की नीति के तहत कोण्डागांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। फरसगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अक्टूबर को एक परिजन ने पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान नाबालिग के 8 माह के गर्भवती होने की जानकारी दी। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 2 दिसंबर 2024 को सोनाबेड़ा निवासी देवनाथ नेताम (26 वर्ष) ने मक्का बाड़ी के पास उसे बुलाकर पहले छेड़छाड़ की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार धमकाकर उसके साथ ज्यादती की गई। डर की वजह से पीड़िता ने अब तक किसी को नहीं बताया था।

Read More : बाजार में GST का जादू : नवरात्रि सेल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, कारों की बिक्री हुई दोगुनी; ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी

प्रार्थी की शिकायत पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 64 (2)(i)(M), 65 (1), 351 (3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे की टीम ने आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

Read More : श्री राम के अपमान का जवाब: इंदौर में श्री परशुराम सेना ने जलाया ‘विधर्मी’ का पुतला, दी आंदोलन की चेतावनी

इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिन्दे, सहायक उपनिरीक्षक पिताम्बर, आरक्षक फरसुराम मरकाम, शंकर मरकाम और रतिराम मण्डावी की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *