Sitapur MLA Controversy:विधायक-नायब तहसीलदार विवाद: MLA टोप्पो के 2 समर्थकों ने किया सरेंडर, हड़ताल पर अड़े तहसीलदार

Sanjay Sahu
Sitapur MLA Controversy

Sitapur MLA Controversy:अंबिकापुर:अंबिकापुर में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी विवाद मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। विधायक के दो समर्थक पंकज गुप्ता और नाजिम रजा ने सीतापुर थाने में सरेंडर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर, एसपी और विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद दोनों समर्थकों ने आत्मसमर्पण किया। वहीं नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और एसडीएम फगेश सिन्हा के तबादले को लेकर भी सहमति बनने की बात सामने आई है।

इधर, प्रदेशभर के तहसीलदार विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बीच मंत्री राजेश अग्रवाल ने तहसीलदार संघ से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

Sitapur MLA Controversy:क्या है मामला?

Sitapur MLA Controversy:विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन किसी काम से नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची थीं। उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा।

इसके बाद विवाद बढ़ गया और विधायक समर्थकों तथा तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Sitapur MLA Controversy:दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं विधायक समर्थक भी नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *