CG NEWS: सट्टा केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत: महापौर के भतीजे को अस्पताल में भर्ती, VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: बिलासपुर : बिलासपुर में आईपीएल सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे आरोपी विशाल विधानी को जेल भेजने से पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशाल विधानी महापौर का भतीजा और भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है।

CG NEWS: पुलिस ने 5 अप्रैल को जूना बिलासपुर में कार्रवाई करते हुए दीपक भक्तानी और विशाल विधानी को ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए पकड़ा था। उनके पास से नकद राशि, मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई थी। जांच में सामने आया कि सट्टे के लिए लिंक उपलब्ध कराने में विशाल विधानी की भूमिका थी और दोनों के तार गोवा के एक व्यक्ति से जुड़े बताए जा रहे हैं।

CG NEWS: जेल भेजने की प्रक्रिया के दौरान अचानक विशाल विधानी की तबीयत खराब होने की बात सामने आई। जेल में प्राथमिक जांच के बाद बेहतर इलाज की जरूरत बताते हुए उसे सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

CG NEWS: इस घटनाक्रम के बाद पूरे मामले पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि प्रभावशाली पृष्ठभूमि के कारण उसे विशेष सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की गई है और परिजन लगातार मिलने पहुंच रहे हैं।

CG NEWS: यह भी कहा जा रहा है कि जेल प्रशासन को समय पर पूरी जानकारी नहीं दी गई, जिससे लापरवाही या संभावित मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। अब यह मुद्दा चर्चा में है कि क्या एक सामान्य आरोपी को भी ऐसी ही राहत मिलती, या यह मामला प्रभाव और पहुंच से जुड़ा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *