Eklavya School Student Death: हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, 3 विधायकों ने की न्यायिक जांच मांग

VIKASH KHALKHO

बालोद। Nishaanebaz.com-Eklavya School Student Death: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र विनय कुमार का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना उस समय हुई जब हॉस्टल के अन्य छात्र सुबह की पीटी के लिए मैदान में गए हुए थे। इस घटना के सामने आने के बाद जिले की पूर्व मंत्री व डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने मृतक छात्र के गृह ग्राम रीवागहन पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई है।

परिजनों ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान बताया कि छात्र विनय कुमार किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव में नहीं था। घटना से कुछ ही समय पूर्व उसने अपने पिता से फोन पर 10वीं की परीक्षा के बाद आगे पढ़े जाने वाले विषयों और करियर को लेकर काफी सकारात्मक बातचीत की थी। परिजनों के इस खुलासे के बाद विधायकों ने मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या के बजाय संदेहास्पद करार दिया है और एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Read More : Job Market Transformation AI: एंट्री लेवल नौकरियों पर एआई का असर, बदलनी होगी सीखने की शैली

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कराने के लिए विधानसभा में एक विशेष जांच समिति गठित करने की मांग की जाएगी। इसके लिए वे नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा करेंगे। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि एक मेधावी छात्र की हॉस्टल के भीतर इस तरह मौत होना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

Read More : Raipur Meat Ban: रायपुर में इन 5 धार्मिक अवसरों पर बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

वहीं विधायक संगीता सिन्हा और अनिला भेड़िया ने शासन स्तर पर पत्र लिखकर हॉस्टल प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष जांच के जरिए घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *