Durg News : अंधे हत्याकांड का खुलासा: महिला की हत्या का आरोपी निकला उसका बॉयफ्रेंड, दोस्तों के साथ मिलकर नाली में फेंका था शव

0
139
Durg News
Durg News

Durg News : दुर्ग: भिलाई के चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज की नाली में 13 दिसंबर को बंद बोरी में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस अंधे हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतका की पहचान कोसानगर निवासी आरती बंजारे के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही बॉयफ्रेंड ने की थी, जिसने दोस्तों की मदद से शव को ठिकाने लगाया।

Durg News : पुलिस के अनुसार, आरती बंजारे पिछले चार से पांच महीनों से कोसानगर निवासी तुलाराम बंजारे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया गया कि मृतका शराब की आदी थी और इससे पहले दो शादियां कर चुकी थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं।

Durg News : घटना 5 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे की है, जब तुलाराम और आरती ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर तुलाराम ने आरती का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Durg News : हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्तों का सहारा लिया। रात में उसने मृतका की नाइटी उतारकर शव को बोरी में भरा और अपने दोस्त शक्ति भोयर और गोवर्धन बंजारे को बुलाया। इसके बाद शक्ति के ऑटो से शव को चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज की नाली में फेंक दिया गया।

Durg News : लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच दिनों में इस मामले की गुत्थी सुलझा ली। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here