नकली सोने के बदले असली जेवर-नकद लेकर फरार हुईं दो महिलाएं, वीडियो वायरल

Parivesh

धरसींवा, रायपुर। रायपुर के उरला क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में धोखाधड़ी की बड़ी वारदात सामने आई है। दो महिलाओं ने दुकान संचालक को बातों में उलझाकर नकली सोने के गहनों के बदले असली जेवरात और 80 हजार रुपये नगद हड़प लिए। घटना उस समय हुई जब महिलाएं खुद को जरूरतमंद बताकर गहनों को बेचने की बात कहने लगीं।

उन्होंने मूवमेंट और दबाव तकनीकों से दुकानदार का भरोसा जीत लिया और तेजी से सौदा कर लिया। लेकिन जब दुकानदार ने बाद में गहनों की जांच कराई, तो वह नकली निकले, और दोनों महिलाएं फरार हो चुकी थीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,

जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिलाओं की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने व्यापारियों को अलर्ट रहने की सख्त जरूरत की चेतावनी दी है, खासकर उन दुकानों को जो नगद लेन-देन करते हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *