Kolkata Fire Tragedy : होटल में आग से दहला कोलकाता,14 लोगों की मौत, कई घायल….देखें वीडियो

Parivesh

कोलकाता, 30 अप्रैल। Kolkata Fire Tragedy : कोलकाता के ऐतिहासिक मेचुआपट्टी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक पुराने होटल में लगी भीषण आग ने 14 जिंदगियों को लील लिया। हादसे के वक्त होटल में दर्जनों लोग ठहरे हुए थे, जिनमें से कई जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े, जबकि कुछ धुएं में दम घुटने से बेहोश हो गए।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई, लेकिन होटल में अग्निसुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

घायलों को एसएसकेएम और एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे ने शहर में पुरानी इमारतों और व्यवसायिक होटलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *