परिश्रम: 35 गेंदों में तूफानी शतक, 14 साल के बच्चे का दर्शक से खिलाड़ी तक का सफ़र

Parivesh
परिश्रम 35 गेंदों में तूफानी शतक, 14 साल के बच्चे का दर्शक से खिलाड़ी तक का सफ़र

नई दिल्ली। IPL 2025 में सोमवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों ने एक ऐसा दृश्य देखा, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शानदार शतक जड़कर तहलका मचा दिया।

परिश्रम 35 गेंदों में तूफानी शतक, 14 साल के बच्चे का दर्शक से खिलाड़ी तक का सफ़र
परिश्रम 35 गेंदों में तूफानी शतक, 14 साल के बच्चे का दर्शक से खिलाड़ी तक का सफ़र

बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके लगाए। यह IPL में किसी भी किशोर द्वारा खेली गई सबसे विस्फोटक पारियों में से एक मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक पारी के दौरान वैभव ने इशांत शर्मा, करीम जनत जैसे अनुभवी गेंदबाजों को भी नहीं बख्शा।

परिश्रम 35 गेंदों में तूफानी शतक, 14 साल के बच्चे का दर्शक से खिलाड़ी तक का सफ़र
परिश्रम 35 गेंदों में तूफानी शतक, 14 साल के बच्चे का दर्शक से खिलाड़ी तक का सफ़र

वैभव सूर्यवंशी की यह पारी आईपीएल में उनकी सिर्फ तीसरी पारी थी, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है। उनकी इस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई है।

इस बीच, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वैभव की 2017 की एक बचपन की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में 6 साल के वैभव अपने पिता की गोद में बैठकर एमएस धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। उस समय उन्होंने पुणे की जर्सी पहन रखी थी। यह तस्वीर अब क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और सपनों की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपना डेब्यू लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किया था और तब से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैभव इसी तरह खेलते रहे, तो जल्द ही उन्हें भारतीय टीम की जर्सी पहनते हुए देखा जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी की इस परफॉर्मेंस ने यह साबित कर दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है—प्रतिभा, मेहनत और जुनून ही असली पहचान बनाते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *