Wednesday, August 19, 2026
Home National रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश….

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश….

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो एक रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस को इस रेस्टोरेंट में देह व्यापार संचालित होने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। आखिरकार, आज पुलिस ने रेस्टोरेंट पर अचानक दबिश दी और इस अवैध धंधे का पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं और यह कब से चल रहा था। इस खुलासे से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here