HomeNationalMumbaiMumbai : डिजिटल ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग कारोबारी, 58 करोड़ की...

Mumbai : डिजिटल ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग कारोबारी, 58 करोड़ की ठगी का खुलासा

Date:

Related stories

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। 72 वर्षीय एक बुजुर्ग कारोबारी को ठगों ने ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर डराकर 58 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने वीडियो कॉल के ज़रिए कारोबारी और उनकी पत्नी को दो महीने तक डराया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई।

मामला 19 अगस्त से 8 अक्टूबर 2025 के बीच का है। आरोपियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर कारोबारी को विश्वास दिलाया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है। डर और दबाव बनाने के लिए लगातार वीडियो कॉल की गई, जिससे कारोबारी ने कई चरणों में कुल 58 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।

Read More : ‘Mulli and terrorist’ : कैराना सांसद इकरा हसन के आरोपों पर पूर्व बीजेपी सांसद प्रदीप चौधरी का पलटवार

पीड़ित को बाद में एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है, जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत 18 बैंक खातों की जांच और फ्रीजिंग की कार्रवाई की।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है: अब्दुल खुबली (47, मालाड), अर्जुन कदवसरा (55) और जेतराम (35, मुंबई सेंट्रल निवासी)। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रकम किन-किन खातों में गई और क्या इसमें कोई विदेशी कनेक्शन है।

Read More : Superstar Khan : सिकंदर के सेट पर लेट आने के आरोपों पर भड़के सलमान खान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड केस माना जा रहा है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी सरकारी एजेंसी के नाम पर धमकाने वाले कॉल या वीडियो कॉल को गंभीरता से न लें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here