Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Motorsports Event : रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मोटोक्रॉस, 8 और...

Raipur Motorsports Event : रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मोटोक्रॉस, 8 और 9 नवंबर को बूढ़ातालाब स्टेडियम में दिखेगा 100 प्रो-राइडर्स का दम

Raipur Motorsports Event
Raipur Motorsports Event

Raipur Motorsports Event : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जल्द ही देश के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट्स इवेंट में से एक की मेजबानी करने जा रही है। 8 और 9 नवंबर को बूढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Raipur Motorsports Event : छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA), जो FMSCI (फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया) से मान्यता प्राप्त है, इस मेगा इवेंट का आयोजन कर रहा है।

READ MORE : CG Anti-Naxal Squad : नक्सली दंपत्ति का अस्पताल में इलाज दौरान कैसे हुआ पर्दाफाश, पढ़े पूरी खबर….

मुख्य उद्देश्य: सुरक्षित रेसिंग को बढ़ावा

इस वर्ष के आयोजन की थीम ‘Safe Racing • Safe Riding • Safe Driving’ रखी गई है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क पर असुरक्षित रेसिंग करने से रोकना और उन्हें एक सुरक्षित माहौल तथा प्रोफेशनल ट्रैक पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों को उम्मीद है कि इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में देशभर से 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स भाग लेंगे, और प्रतिदिन करीब 20,000 दर्शक इसे देखने आ सकते हैं।

READ MORE : ECI का बड़ा एक्शन : छत्तीसगढ़ के 9 और राजनीतिक दलों की मान्यता खतरे में, इन पार्टियों को जारी हुआ नोटिस

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में राज्य के स्थानीय युवाओं को तैयार करने के लिए CGMSA एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा है:

  • तारीख: 5 अक्टूबर 2025
  • समय: सुबह 10:00 बजे से
  • स्थान: सोनपुर, पाटन

ट्रेनिंग का लक्ष्य: इस सत्र में स्थानीय युवाओं को प्रोफेशनल रेसिंग की तकनीकें, सेफ्टी मेजर्स और रेसिंग एथिक्स सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here