Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG Anti-Naxal Squad : नक्सली दंपत्ति का अस्पताल में इलाज दौरान कैसे...

CG Anti-Naxal Squad : नक्सली दंपत्ति का अस्पताल में इलाज दौरान कैसे हुआ पर्दाफाश, पढ़े पूरी खबर….

0
144
CG Anti-Naxal Squad
CG Anti-Naxal Squad

CG Anti-Naxal Squad : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस और माओवादी विरोधी दस्ता (Anti-Naxal Squad) को नक्सल ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल संगठन से जुड़े एक फरार दंपति को उनकी फर्जी पहचान के सहारे राजधानी से गिरफ्तार किया गया है।

CG Anti-Naxal Squad : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गू और कमला के रूप में हुई है। ये दोनों पिछले दो महीने से शहर के चंगोराभाटा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

READ MORE : ECI का बड़ा एक्शन : छत्तीसगढ़ के 9 और राजनीतिक दलों की मान्यता खतरे में, इन पार्टियों को जारी हुआ नोटिस

फर्जी आईडी और इलाज ने खोला राज

नक्सली दंपति के पकड़े जाने का खुलासा तब हुआ जब वे इलाज कराने के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल पहुँचे। अस्पताल में उनकी आईडी (AADHAR) कार्ड की जाँच की गई, जो फर्जी निकली। फर्जी पहचान पत्र का संदेह होते ही एसआईए (SIA) और नक्सल विरोधी दस्ते ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दंपति को धर दबोचा।

चेहरा ढककर आते-जाते थे

पुलिस जाँच में सामने आया है कि नक्सल संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा यह दंपति फरारी के दौरान ही फर्जी आधार कार्ड बनवाने में कामयाब रहा था।

READ MORE : High Security Registration Plate : सिर्फ 17% गाड़ियों में लगी HSRP, छत्तीसगढ़ में 45 लाख वाहनों पर लटकी ‘चालान’ की तलवार, 1 अक्टूबर से 1000 जुर्माना

किराएदारों के मुताबिक, ये दोनों किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे और जब भी घर से बाहर निकलते थे, तो चेहरा ढककर ही आते-जाते थे। फिलहाल, एसआईए की टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके रायपुर में रहने के मकसद और अन्य नक्सली नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here