Illegal Borewell Mining Jashpur : बिना अनुमति जमीन की खुदाई पड़ी महंगी! एसडीएम के निर्देश पर दो ट्रक जब्त, बगीचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

Illegal Borewell Mining Jashpur : गौरी शंकर गुप्ता/जशपुरनगर/बगीचा: जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम बीमडा में अवैध रूप से किए जा रहे बोरवेल खनन पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग ने दो बोरवेल मशीन ट्रकों को रंगे हाथों पकड़कर जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई बिना अनुमति के किए जा रहे खनन और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए की गई है।

बिना अनुमति हो रहा था खनन: जानकारी के अनुसार, बीमडा निवासी अजय लकड़ा अपनी निजी जमीन पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के बोरवेल खनन करवा रहा था। बगीचा एसडीएम के निर्देश पर जब पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया, तो वहां वाहन क्रमांक CG 13 AH 1381 और CG 13 AH 1667 के माध्यम से खनन कार्य जारी पाया गया। खनन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न मिलने पर प्रशासन ने दोनों वाहनों को जब्त कर बगीचा थाना में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है।

भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनियंत्रित बोरवेल खनन जिले में गिरते भूजल स्तर का मुख्य कारण बन रहा है। बाहरी संचालकों द्वारा अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं ने जलस्रोतों पर दबाव बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे व्यक्तिगत बोरवेल पर निर्भरता कम कर सरकार की “नल जल योजना” का लाभ उठाएं और जल संरक्षण के प्रयासों में सहयोग करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति भूजल का दोहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *