Bemetara News: बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों के हित में विभिन्न जनसेवी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा के तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ (NHM) ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मानव सेवा के लिए रक्तदान किया।
Bemetara News: रक्तदान शिविर में NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं बेमेतरा जिलाध्यक्ष पुरन दास ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर किसी का जीवन बचाया जा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
Bemetara News: मानव सेवा में NHM कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
Bemetara News: प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में भी NHM कर्मचारी निरंतर योगदान दे रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, जनजागरूकता और मानव सेवा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में कर्मचारियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता समाज में सकारात्मक संदेश देती है। रक्त की आवश्यकता किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं युवाओं ने निभाई सहभागिता
जनप्रतिनिधि का विशेष योगदान नगर, साजा विधायक ईश्वर साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा का मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजन
रक्तदान शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा, NHM संघ की ओर से डॉ. वत्सला अरविंदनी, बीपीएम लोकेश साहू, नीलेश देवांगन, कुलेश्वरी साहू,हिना सिन्हा, सम्पति बंजारे, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी खिलानंद साहू,मधु देशलहरे, कुलेश्वर वर्मा,रोहित बघेल, राजेश बघेल, दौलत साहू सहित अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। शासकीय महाविद्यालय से भोज राम कपूर भी इस जनसेवी पहल से जुड़े।
Bemetara News: शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Bemetara News: सेवा और समर्पण का संदेश
Bemetara News: NHM कर्मचारी संघ ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संघ भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जनहित, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। “रक्तदान करें, जीवन बचाएं। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।”

