Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Rajdhani Raipur : जयस्तंभ चौक की दुर्दशा पर खामोश जिम्मेदार……

Rajdhani Raipur : जयस्तंभ चौक की दुर्दशा पर खामोश जिम्मेदार……

रायपुर — Rajdhani Raipur : राजधानी रायपुर के केंद्र में स्थित जयस्तंभ चौक, जो शहर की पहचान और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक माना जाता है, इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। चौक पर चारों ओर लगाई गई एलईडी स्क्रीनें पूरी तरह टूट चुकी हैं, और उनका कांच चकनाचूर होकर सड़क किनारे बिखरा पड़ा है।

इन स्क्रीन पर महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे राष्ट्रनायकों की तस्वीरें प्रदर्शित होती थीं, जो न केवल दृश्य आकर्षण थीं, बल्कि लोगों में देशभक्ति और चेतना जगाने का माध्यम भी। लेकिन अब ये तस्वीरें टूटे कांच और खराब तकनीक के नीचे गुम हो गई हैं।

स्थिति यह है कि हफ्तों से यह नुकसान नजर आने के बावजूद, किसी भी जनप्रतिनिधि या नगर निगम अधिकारी की नजर इस ओर नहीं गई है। चौक की यह हालत न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है, बल्कि शहर की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक स्थल की मरम्मत और सौंदर्यीकरण पर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि यह दोबारा राजधानी की शान बन सके और महापुरुषों का सम्मान बरकरार रखा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here